लोगों की मदद से अपराधियों, नशा तस्करों पर नकेल कसें – Jalandhar News

लोगों की मदद से अपराधियों, नशा तस्करों पर नकेल कसें – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने शनिवार को क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में एसपी (हेडक्वार्टर) मुकेश कुमार, एसपी (पीबीआई) मनजीत कौर सहित सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से नशा तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा- नशा तस्करों और भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाए। इसके लिए रोजाना विशेष नाकाबंदी, नाइट डोमिनेशन और संदिग्धों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमानत पर रिहा हुए अपराधियों का नियमित वेरिफिकेशन किया जाए ताकि उनकी मौजूदा गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। आधुनिक तकनीक और निगरानी प्रणालियों का भी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा गया है। पुलिस और पब्लिक के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भागीदारी से ही संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना मिल सकती है। इसके अलावा थानों में दर्ज एफआईआर, पेंडिंग मामलों की जांच और उनका समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएं और जरूरत पड़ने पर वाहन इंपाउंड किए जाएं। खासकर दोपहिया वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी अफसरों को अपने-अपने सब-डिवीजन में पुलिसकर्मियों के लिए नियमित वेलफेयर मीटिंग आयोजित करने को भी कहा है, ताकि मुलाजिमों की शिकायतों और ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। उन्होंने पब्लिक सेफ्टी फर्स्ट पहल और ग्रामीण स्तर की कमेटियों के जरिए कम्युनिटी पुलिसिंग को और मजबूत बनाकर पारदर्शी और अनुशासित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *