रेशनेलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशन बढ़ेंगे ः डीसी – Jalandhar News

रेशनेलाइजेशन के बाद जिले में पोलिंग स्टेशन बढ़ेंगे ः डीसी – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर भारत निर्वाचन आयोग के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पोलिंग स्टेशनों के रेशनेलाइजेशन के बाद जालंधर जिले में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1926 से बढ़ाकर 1997 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी वरजीत वालिया ने में बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित है। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुरूप समीक्षा पूरी कर आवश्यक प्रस्ताव बनाया गया है, ताकि प्रबंधन बेहतर हो और चुनाव के दौरान मतदाताओं को अधिक सुविधा मिले। जिला प्रशासन के अनुसार रैशनलाइजेशन के बाद 74 नए पोलिंग बूथ स्थापित करने और 3 बूथों को मर्ज करने पर कुल 71 बूथों की शुद्ध वृद्धि होगी, जिससे पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1997 प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब को भेजा जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में फिल्लौर 242 से 244, नकोदर 252 से 255, शाहकोट 250 से 252, करतारपुर 199 से 225, आदमपुर 210 से 216, जालंधर पश्चिमी 181 से 192, जालंधर केंद्रीय 185 से 191, जालंधर उत्तरी 195 से 204 और जालंधर छावनी 212 से 218 करने का प्रस्ताव है। बैठक में चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *