फाजिल्का में विधवा महिला के घर की छत गिरी: बच्चे के साथ बाहर सो रही थी, बाल-बाल बची जान, आर्थिक मदद की गुहार लगाई – Fazilka News

फाजिल्का में विधवा महिला के घर की छत गिरी:  बच्चे के साथ बाहर सो रही थी, बाल-बाल बची जान, आर्थिक मदद की गुहार लगाई – Fazilka News




फाजिल्का में एक विधवा महिला के घर की छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ घर के बाहर सो रही थी, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब महिला ने अंदर जाकर देखा तो मकान की छत पूरी तरह गिर चुकी थी। महिला के अनुसार, बारिश के कारण यह नुकसान हुआ है। महिला ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाती है। अब उसने प्रशासन और लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बच्चे के साथ घर के प्रांगण में सो रही थीं जानकारी देते हुए विधवा कौशल्या देवी ने बताया कि वह फाजिल्का की कश्यप कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण वह अपने बच्चे के साथ घर के प्रांगण में सो रही थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मकान की छत गिरी कौशल्या देवी ने बताया कि वह कमरे में जाने की तैयारी कर ही रही थीं कि अचानक अंदर से जोरदार आवाज आई। जब उन्होंने जाकर देखा तो बारिश के कारण मकान की छत गिर चुकी थी, जिससे उनका काफी नुकसान हो गया। आर्थिक मदद की गुहार लगाई महिला ने बताया कि घर में वह और उनका बच्चा ही रहते हैं। वह लोगों के घरों में काम करके परिवार का गुजारा चलाती हैं, लेकिन बारिश ने उनकी आर्थिक स्थिति और खराब कर दी है। फिलहाल वह गिरी हुई छत को तिरपाल से ढककर गुजारा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें धूप और बारिश से कुछ राहत मिल रही है। पीड़ित महिला ने प्रशासन और लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *