जालंधर के राय नगर में फोन छीना: बच्चियों से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन चोरों में से एक को लोगों ने दबोचा, दो साथी फरार – Jalandhar News
जालंधर के राय नगर इलाके में एक लड़की से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन शातिर चोरों में से एक को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए मोहल्ला निवासियों ने आरोपी को पकड़कर जमकर फटकार लगाई और तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है और फरार साथियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चियों से छीना था मोबाइल घटना राय नगर इलाके की है, जहां छोटी बच्चियों से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। जैसे ही पीड़ितों ने शोर मचाया, वैसे ही मोहल्ले के लोग और राहगीर तुरंत इकट्ठा हो गए। चोरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने घेराबंदी करके एक आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि, इस दौरान उसके दो अन्य साथी रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। पुलिस के आते ही बदला रंग पकड़े गए युवक को लेकर मौके पर काफी हंगामा हुआ। कुछ लोगों का कहना था कि यह आरोपी पहले उनके साथ ही काम करता था, लेकिन उसकी नीयत और शॉर्टकट से पैसे कमाने के चक्कर ने उसे चोर बना दिया। जब स्थानीय लोगों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और पूछा कि चोरी का फोन कहाँ है और उसके साथी कौन हैं, तो वह बहाने बनाने लगा। पुलिस कस्टडी में आरोपी, जांच जारी सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने के अंतर्गत आने वाली पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी को अपनी हिरासत (कस्टडी) में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की पूरी कस्टडी वेरिफिकेशन के बाद आगामी कार्रवाई की बात कह रही है।
Source link

