क्लब जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराएगा – Ludhiana News

क्लब जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराएगा – Ludhiana News



लुधियाना| मां भगवती क्लब की ओर से 26 जुलाई को एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कैलाश चौक के पीछे स्थित कपूर टेंट व धर्मशाला, सिविल लाइंस में कराया जाएगा। आयोजन में क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का, संरक्षक हेमंत सेठी, महासचिव भरत गोयल और उपाध्यक्ष जगदीश कपूर कुक्की की भूमिका रहेगी। इसके साथ दानी सज्जनों तथा श्री गुरु नानक परिवार के पवन रंजना वर्मा, पवन शिवानी पुनयानी, अमित राधिका सहगल और स्टैण्डर्ड वूलन के कपिल तलवार का सहयोग भी रहेगा। क्लब पदाधिकारियों हेमंत सेठी, भरत गोयल, पवन कपूर और जगदीश कपूर कुक्की ने बताया कि क्लब व सहयोगी दानदाताओं की ओर से नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी चलाने के लिए घरेलू जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *