डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन 2026-28 के लिए दाखिले शुरू – Jalandhar News

डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन 2026-28 के लिए दाखिले शुरू – Jalandhar News


.

पंजाब में डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन सत्र 2026-28 में दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब के सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 मई 2026 से शुरू होंगे। फीस की पुष्टि होने के बाद उम्मीदवार 28 मई से 8 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे और फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट आयोजित होगा।

लड़कों का टेस्ट 11 जून 2026 और लड़कियों का टेस्ट 12 जून 2026 को लिया जाएगा। यह टेस्ट अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मस्तुआना साहिब, संगरूर की ओर से आयोजित किया जाएगा। दाखिले की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 19 जून 2026 को जारी होगी। इसके आधार पर 22 जून 2026 को पहली काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 24 जून 2026 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नई कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। विभाग के अनुसार, जनरल और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये रखी गई है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस 300 रुपये होगी। पूर्व सैनिकों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है।

विभाग ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी है, क्योंकि फाइनल सबमिशन के बाद किसी तरह का सुधार नहीं किया जाएगा। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी और अपडेट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *