लुधियाना 45 टन रेत से भरे बेकाबू टिपर का कहर: युवक को 15 फुट तक घसीटा, दोनों पैर बुरी तरह कुचले – Ludhiana News

लुधियाना 45 टन रेत से भरे बेकाबू टिपर का कहर:  युवक को 15 फुट तक घसीटा, दोनों पैर बुरी तरह कुचले – Ludhiana News




लुधियाना में बिजली घर के नजदीक घंटा घर एलिवेटेड पुल पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार का कहर इस कदर देखने को मिला कि एक 45 टन रेत से लदे भारी-भरकम टिपर ने एक बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि टिपर चालक ने टक्कर मारने के बाद ब्रेक नहीं लगाई और बाइक सवार को सड़क पर करीब 15 फुट तक घसीटता हुआ ले गया। इस दर्दनाक घटना में युवक के दोनों पैर बुरी तरह डैमेज हो गए हैं। पीड़ित की पहचान 38 वर्षीय विशाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि विशाल सलेम टाबरी में एक छोटी सी सेल की दुकान लगाता है। रात को काम खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक ई-रिक्शा के साथ यह हादसा हुआ जहां पीछे से आ रहे 45 टन के ओवरलोडेड टिपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 15 फुट तक घिसटने के कारण विशाल की बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई है और उसके पैरों में बेहद गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने बिना समय गंवाए उसे सीएमसी (CMC) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद टिपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई और परिवार की मांग हादसे की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और 45 टन रेत से भरे उस टिपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की जांच के लिए आईओ (IO) को मौके पर बुला लिया गया है और फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने बताया कि घायल विशाल मल्होत्रा दो छोटे बेटों का पिता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *