पंजाब रोडवेज की बड़ी सौगात: जालंधर और लुधियाना से जम्मू-कटरा के लिए जाने वाली बसे सोमवार से चलेगी,निजी ऑपरेटरों से कम होगा किराया – Jalandhar News
पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और जम्मू के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा के लिए वातानुकूलित (AC) वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। टाइमिंग की कुछ दिक्कतों के कारण अब यह बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना चलेगी। सरकारी किराए पर मिलने वाली इस लग्जरी सुविधा से यात्रियों को अब ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट और निजी ऑपरेटरों की मनमानी से मुक्ति मिलेगी।
गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और निजी वॉल्वो ऑपरेटरों के महंगे किराए से यात्री परेशान
रहते थे। पंजाब रोडवेज की इस नई पहल से यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। सरकारी किराए में लग्जरी सफर की शुरुआत होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा। पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी। जिसके बाद जालंधर होते बस स्टैंड होते हुए जम्मू के लिए आगे बढ़ेगी। विभिन्न शहरों से कितना होगा किराया? पंजाब रोडवेज ने निजी बसों के मुकाबले इस सेवा का किराया काफी किफायती रखा है: कैसे उपलब्ध हुईं ये वॉल्वो बसें? दरअसल, पंजाब रोडवेज की तरफ से हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो बसों की नई खेप खरीदी गई है। इन नई बसों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। दिल्ली रूट पर नई बसें आने के बाद वहां से जो वॉल्वो बसें फ्री हुई हैं, उन्हें विभाग अब उन नए रूटों पर शिफ्ट कर रहा है जहां यात्रियों की भारी डिमांड है। इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को दिल्ली रूट के लिए 3 नई वॉल्वो बसें मिली हैं, जिससे कटरा रूट के लिए बसें उपलब्ध हो सकीं। आने वाले दिनों में मिलेंगे नए रूट विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस गर्मी के सीजन में इन बसों को लेकर यात्रियों से काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। हरियाणा परिवहन द्वारा भी इसी तरह की वॉल्वो बसें कटरा के लिए चलाई जाती हैं, जिसकी तर्ज पर अब पंजाब ने भी कदम बढ़ाया है। रोडवेज विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और फीडबैक को देखते हुए पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से भी कटरा और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
Source link

