DIG हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसी थाना प्रभारी, नाके पर छोड़ी ड्यूटी; सस्पेंड – Amritsar News
अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजा सांसी थाना में बड़ी लापरवाही सामने आई, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए। जानकारी के अनुसार, डीआईजी जब राजा सांसी थाना पहुंचे तो वहां तैनात एसएचओ अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि नाके पर तैनाती के समय वह अपने कमरे में शराब के नशे में सो रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने मौके पर ही कार्रवाई की और संबंधित एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं। आगे भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण बताया जा रहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान अन्य थानों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा सके।
Source link

