एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में राजेश्वरी पॉल को दी श्रद्धांजलि – Jalandhar News

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में राजेश्वरी पॉल को दी श्रद्धांजलि – Jalandhar News




जालंधर | एपीजे एजुकेशन की चेयरपर्सन सुषमा पॉल बर्लिया तथा डॉ. नेहा बर्लिया के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन में एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की प्रथम महिला राजेश्वरी पॉल की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रातःकालीन प्रार्थना सभा से हुआ। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को श्रद्धा एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों ने उनकी प्रेरणादायी विरासत को समर्पित एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इसके पश्चात शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *