सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी कोर्स में अब पढ़ाई जाएगी एआई – Jalandhar News

सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी कोर्स में अब पढ़ाई जाएगी एआई – Jalandhar News



जालंधर | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स ने अपने सभी कैंपस में चलने वाले हर कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। संस्थान का दावा है कि इस पहल के साथ वह क्षेत्र का पहला ऐसा संस्थान बनेगा, जहां सभी कोर्स में एआई को पढ़ाया जाएगा। संस्थान की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि आज एआई का इस्तेमाल बिजनेस, कानून, हेल्थकेयर और दूसरे कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में छात्रों के लिए इसकी जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनहर अरोड़ा ने बताया कि बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीटेक, लॉ, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी सहित सभी कोर्स में एआई से जुड़ी पढ़ाई शामिल की जाएगी। इस पहल के तहत छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें माइक्रोसॉफ्ट लर्न और एआई स्किल्स यात्रा के माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर भी मिलेगा। उद्योगों के साथ साझेदारी के जरिए छात्रों को इंटर्नशिप और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों को भी एआई की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *