संत बाबा भाग सिंह यूनियन में एडमिशन काउंसलिंग शुरू – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर संत बाबा मलकीत सिंह (संस्थापक चांसलर) एवं संत बाबा दिलावर सिंह (ब्रह्मजी) के आशीर्वाद तथा चांसलर संत बाबा मनमोहन सिंह, वाइस चांसलर प्रो. पलविंदर सिंह और सचिव सरदार हरदमन सिंह मिन्हास के मार्गदर्शन में संचालित संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय, ख्याला में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन काउंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए वाइस चांसलर प्रो. पलविंदर सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंचाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कई नए स्किल-बेस्ड और रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। एडमिशन सेल के अनुसार मुख्य प्रशासनिक भवन में विशेष काउंसलिंग डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां विशेषज्ञ काउंसलर विद्यार्थियों की रुचि और योग्यता के आधार पर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, एग्रीकल्चर, साइंस एवं ह्यूमैनिटीज सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं। विश्वविद्यालय मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप और सरकारी नियमों के तहत पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों का तत्काल सत्यापन कर सीटों का आवंटन किया जा रहा है।
Source link

