खेल-खेल में बच्चों को पढ़ना सिखाया – Jalandhar News

खेल-खेल में बच्चों को पढ़ना सिखाया – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी वर्ल्ड स्कूल और सीटी पब्लिक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों का स्वागत गतिविधियों के साथ किया गया। स्कूल परिसरों में पहले दिन बच्चों को सीखने के वातावरण से दोबारा जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीटी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षाओं में गतिविधियां कराईं। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों को नाम लिखे रंग-बिरंगे बुकमार्क दिए गए। प्राइमरी विंग में शब्द खेल, हैंड-आई कोआर्डिनेशन गतिविधियां और चर्चा सत्र हुए, जिनमें बच्चों ने अवकाश के अनुभव साझा किए। सीटी पब्लिक स्कूल में दिन की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। प्रिंसिपल सुश्री मनीषा बसनेट और स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा रेड कार्पेट वॉक कराई गई। कक्षाओं में इंटरैक्टिव सत्र और रचनात्मक गतिविधियां भी रखी गईं। वन महोत्सव के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। सीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल आरती जसवाल और सुश्री मनीषा बसनेट ने नए सत्र को सीखने के नए अवसरों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *