पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: अमृतसर में घर पर अंधाधुंध फायरिंग; पाकिस्तानी डॉन भट्टी का नया वीडियो सामने आया – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  अमृतसर में घर पर अंधाधुंध फायरिंग; पाकिस्तानी डॉन भट्टी का नया वीडियो सामने आया – Mohali News


जंडियाला गुरु में हमलावरों ने एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

अमृतसर के जंडियाला गुरु में हमलावरों ने एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन बाइकों पर सवार होकर आए करीब 8–9 बदमाशों ने मकान को निशाना बनाते हुए 10–12 राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।

.

परिवार की सदस्य बलविंदर कौर ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर बच्चों को खाना खिला रहा था। अचानक बाहर तेज आवाजें सुनाई दीं। पहले उन्हें लगा कि पटाखे चलाए गए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि घर के बाहर गोलियां चलाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, उनका कहना है कि यदि उस समय परिवार का कोई सदस्य या बच्चा बाहर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और यह पता लगाने की मांग की कि हमलावर किस मकसद से आए थे और परिवार को क्यों निशाना बनाया। (पढ़ें पूरी खबर)

पाकिस्तानी डॉन भट्टी का नया वीडियो, बोला- मेरे नाम पर फिरौती मांगी जा रही

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने भारत में उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से फिरौती मांगने और धमकी भरे फोन करने वालों को लेकर दावा किया है। वीडियो में भट्टी कहता है कि उसका ऐसे किसी व्यक्ति या गिरोह से कोई संबंध नहीं है और लोग उसके नाम पर आने वाले किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आएं।

भट्टी ने कहा, मैं काफी समय से देख रहा हूं कि इंडिया की तरफ मेरे नाम पर लोगों से फिरौती मांगी जा रही है और लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। मेरा उन लोगों से कोई संबंध नहीं है। मेरी आवाज सभी लोग जानते हैं। जिसे मुझे कॉल करनी होती है, मैं खुद करता हूं।

मैं सिर्फ कॉल ही नहीं करता, उसके साथ ट्रेलर भी देता हूं। जिन लोगों को मैंने कॉल की है, उन्हें मेरे कॉल करने के तरीके का पता है। इसलिए जब तक मेरी अपनी आवाज न हो या मैं खुद फोन न कर रहा हूं, तब तक मेरा उन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *