बठिंडा में गुप्त कैमरे लगाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: सेना-पुलिस गतिविधियों पर नजर रखने का आरोप; विदेशी संपर्कों की जांच – Bathinda News

बठिंडा में गुप्त कैमरे लगाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  सेना-पुलिस गतिविधियों पर नजर रखने का आरोप; विदेशी संपर्कों की जांच – Bathinda News




बठिंडा पुलिस ने अवैध रूप से गुप्त कैमरे लगाने के मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ निंबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बटाला से पकड़ा गया है। ये कैमरे बठिंडा-गंगानगर रोड पर लगाए गए थे और इनका डेटा कथित तौर पर पाकिस्तान में कुछ लोगों को भेजा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इन कैमरों का उपयोग सेना और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था। यह कार्रवाई गैर-कानूनी गुप्त कैमरे लगाने के एक बड़े मामले का हिस्सा है। मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ निंबू को बटाला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी नंबरों के संपर्क में था। गौरतलब है कि हाईवे पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास एक सरकारी बिजली के खंभे पर सोलर-पावर्ड कैमरा लगाया गया था। इस कैमरे में एक सिम कार्ड भी लगा था, जिसके ज़रिए पुलिस, सुरक्षा बलों और सेना पर नज़र रखी जा रही थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बठिंडा SSP ने दी मामले की जानकारी बठिंडा के एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सिमरनजीत सिंह पहले दुबई भी जा चुका है और उसके खिलाफ ड्रग तस्करी का मामला भी दर्ज है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विदेशी नंबरों से संपर्क थे। उसे कैमरे लगाने के लिए उकसाया गया था और इसके लिए कुछ पैसे भी दिए गए थे। पुलिस अब इस मामले में एक और आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे शरारती तत्वों से सावधान रहें, जो उन्हें लालच देकर गलत कामों में फंसाने की कोशिश करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *