जलालाबाद में पुलिस और एक्साइज विभाग की रेड: 15 हजार लीटर लाहन, 500 लीटर शराब जब्त; भट्ठियों में मिली लाहन नालियों में बहाई – Fazilka News
पुलिस और एक्साइज विभाग की टीमें जलालाबाद के गांवो में रेड कर अवैध लाहन का जखीरा बरामद किया। बता दें कि इस रेड के दौरान पुलिस और एक्साइज विभाग ने करीब 15 हजार लीटर अवैध लाहन और 500 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी वीडियो सामने आई है। हालांकि बरामद की गई अवैध लाहन को नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस और एक्साइज विभाग ने जलालाबाद के गांव महालम, काठगढ़ सहित अन्य जगहों पर रेड की गई। गांवो में कई घरों से अवैध लाहन का जखीरा मिला है, जिन्हें पानी की टंकियां, खेतों में जमीनों के नीचे, किचन के अंदर, पशुओं के कमरों सहित अन्य जगह पर छुपा कर रखा गया था। चालू भट्ठियां भी बरामद बता दें कि बरामद की गई 15000 लीटर अवैध लाहन को गांव की नालियों में बहा दिया गया इस दौरान दो से तीन जगह पर चालू भट्ठियां भी बरामद हुई है, जिन्हें भी अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Source link

