35 विकास कार्यों पर ट्रस्ट खर्चेगा 99 करोड़ रणजीत एवेन्यू के सौंदर्यीकरण पर 53 करोड़ – Amritsar News

35 विकास कार्यों पर ट्रस्ट खर्चेगा 99 करोड़ रणजीत एवेन्यू के सौंदर्यीकरण पर 53 करोड़ – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने शहर में करीब 99 करोड़ के 35 विकास कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं। इन कामों में रणजीत एवेन्यू, श्री गुरु तेग बहादुर नगर (मॉल मंडी) समेत शहर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों, पंचायतों में सड़कें बनाना, पार्कों का विकास, पार्किंग, सीवरेज, एलईडी स्ट्रीट लाइटें, ओपन जिम, ग्रीन बेल्ट विकसित करना और सफाई व्यवस्था से जुड़े काम शामिल हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रणजीत एवेन्यू के 97 एकड़ डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर (डीएससी) और सी-ब्लॉक के सौंदर्यीकरण का है। इस पर कुल 52.91 करोड़ खर्च होंगे। इसमें 27.53 करोड़ सिविल वर्क, 10.38 करोड़ सड़क निर्माण, 8.66 करोड़ इलेक्ट्रिकल वर्क, 3.44 करोड़ स्टॉर्म सीवर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा 1.88 करोड़ रुपए हॉर्टिकल्चर पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा श्री गुरु तेग बहादुर नगर (मॉल मंडी) में ग्रीन बेल्ट विकसित करने, इंटरलॉकिंग टाइलें बदलने, नई पार्किंग बनाने और नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की मल्टीलेवल पार्किंग व इमारत के नवीनीकरण के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के भी टेंडर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही शहर के पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य और पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने, सड़कें बनाने, एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने, सीवरेज सुधारने और पंचायतों में सफाई व कचरा उठाने के काम भी कराए जाएंगे। अधिकांश प्रोजेक्ट 3 से 4 महीने में पूरे करने का लक्ष्य है, जबकि सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए छह महीने का समय तय किया गया है। टेंडर के मुताबिक ऑनलाइन बोलियां 13, 15 और 22 जुलाई तक मांगी गई हैं। .रणजीत एवेन्यू डीएससी और सी-ब्लॉक का सौंदर्यीकरण – 52.91 करोड़ रुपए । .श्री गुरु तेग बहादुर नगर (मॉल मंडी) में नई पार्किंग – 2.76 करोड़ रुपए। .रणजीत एवेन्यू कम्युनिटी सेंटर और पार्कों का नवीनीकरण – 2.65 करोड़ । .नई कटिंग डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर में पार्किंग – 2.50 करोड़ रुपए। .मीरांकोट चौक, अजनाला रोड और लोहारका रोड पर सड़क व इंटरलॉकिंग टाइलों का काम – 2.77 करोड़ रुपए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *