स्व. आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा – Jalandhar News

स्व. आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर वनीत धीर की माता स्व. आशा धीर अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में जा बिराजी थीं। सोमवार को श्री देवी तालाब मंदिर के राम हॉल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रस्म किरया और प्रार्थना सभा हुई। जालंधर के साथ साथ पूरे प्रदेश से आए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मेयर वनीत धीर के पिता स्व. प्रो. विनोद धीर और माता स्व. आशा धीर ने मानव सेवा के संस्कार अपने परिवार को दिए। शहरवासी उनके समाज सेवा के कार्यो को याद करते रहे। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने प्रार्थना सभा में सबको प्रभु सिमरन से जोड़ा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर, विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली, विधानसभा ट्रेडर्स कमिशन एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुमित शर्मा, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि, सौरभ सेठ,असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा, रघु एक्सपोर्टर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार,अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्विनी अग्रवाल, दिव्य जागृति संस्थान से स्वामी सजनानंद जी, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू, गुरचरण सिंह चन्नी, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, विधायक बावा हेनरी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, विधानसभा हलका जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रधान सुनील शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, पार्षद पति दविंदर सिंह रोनी, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पूर्व पार्षद बालकिशन बाली, भाजपा लोकल बॉडी सेल के जिला प्रधान मनीष सहगल, प्रिया रबड़ से पंकज शर्मा, भंडारी साड़ी हाउस से मोती भंडारी, राहुल भंडारी, लखबीर सिंह घुम्मन, राजीव दुग्गल, पीपीआर ग्रुप से राहुल बहल, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनीता राजा, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह ओबरॉय, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, कोषाध्यक्ष पविंदर बहल सहित तमाम लोग शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *