जालंधर में सैलून के भीतर युवक पर हमला: , पांच हमलावरों ने किया जानलेवा हमला,पुलिस की जांच शुरू – Jalandhar News

जालंधर में सैलून के भीतर युवक पर हमला:  , पांच हमलावरों ने किया जानलेवा हमला,पुलिस की जांच शुरू – Jalandhar News




जालंधर के भार्गव कैंप इलाकेके एक हेयर सैलून में दाढ़ी सेट करवाने आए युवक पर करीब पांच हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह लहुलूहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। सैलून के अंदर घेरकर किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक भार्गव कैंप स्थित बुड्डा मल ग्राउंड के पास एक हेयर सैलून में गया हुआ था। वह वहां अपनी दाढ़ी सेट करवा रहा था, तभी अचानक वहां पहुंचे कुछ युवकों के साथ उसकी किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि करीब पांच युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे, जिनसे उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। सैलून के भीतर अचानक हुई इस हिंसक वारदात से वहां मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। हमलावर युवक को तब तक पीटते और घायल करते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। बुआ ने बयां किया आंखों देखा खौफ घटना के वक्त मौके से गुजर रही घायल युवक की बुआ नीलम ने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा। उन्होंने बताया कि जब वह वहां से निकल रही थीं, तो उन्होंने देखा कि उनका भतीजा कुछ लड़कों से घिरा हुआ है और उस पर बेरहमी से हथियारों से वार किए जा रहे हैं। नीलम ने रोते हुए बताया कि हमलावरों ने उनके भतीजे के सिर और चेहरे पर इतनी बुरी तरह वार किए थे कि अत्यधिक खून बहने के कारण उसका चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा था। पूरा सैलून और आसपास का फर्श खून से सन चुका था। बचाने गई बुआ को धक्का दिया अपने भतीजे को खून से लथपथ देखकर बुआ नीलम उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं। लेकिन बेखौफ हमलावरों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और उन्हें पीछे धक्का दे दिया। इसके बाद भी नीलम ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए पुलिस को बुलाने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस और कानून का नाम सुनते ही हमलावरों के हौसले पस्त हो गए। पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। हमलावर जल्दबाजी में अपनी एक मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक तेजधार हथियार वहीं छोड़ गए, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। थाने के नजदीक वारदात स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर गहरा रोष और डर है कि यह वारदात स्थानीय थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित बुड्डा मल ग्राउंड के पास हुई। दिनदहाड़े और पुलिस स्टेशन के इतने करीब ऐसी हिंसक घटना होने से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात के बाद सैलून के अंदर और बाहर चारों तरफ खून के गहरे निशान बिखरे पड़े थे। पुलिसिया कार्रवाई और जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई और मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *