पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम ‘DND’ लीक: कहा-किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड गाना – Ludhiana News

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम ‘DND’ लीक:  कहा-किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड गाना – Ludhiana News




पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई आने वाली एल्बम DND रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई। एब्लम लीक होने से गैर संधू बेहद गुस्से में हैं और उन्होंने अपने गुस्से को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर जाहिर किया। गैरी संधू का कहना है कि किसी पतंदर ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस एलब्म को अभी तैयार कर रहे थे और किसी ने जानबूझकर इसको लीक कर दिया है। गैर संधू का कहना है कि एल्बम पूरी होने से पहले ही इंटरनेट पर आ गई है। इस घटना ने म्यूजिक इंडस्ट्री में गानों की सिक्योरिटी और पाइरेसी को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गैरी संधू नई ईपी ‘DND’ कर रहे थे तैयार गैरी संधू का प्लान इसे महज एक ईपी (EP) तक सीमित रखने का नहीं था, बल्कि वो इसे एक फुल-फ्लेज्ड एल्बम बनाने की तैयारी में थे। एल्बम का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ था और उसमें कई शानदार ट्रैक्स जुड़ने बाकी थे, लेकिन इससे पहले ही किसी ने उनके प्रोजेक्ट को ऑनलाइन लीक कर दिया। जैसे ही यह खबर गैरी तक पहुंची, उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी भड़ास निकाली और फैंस के साथ पूरी सच्चाई साझा की। लीक से निराश होकर गैरी ने खुद ही अपना एक अनरिलीज्ड गाना वीडियो में गाकर सुना दिया। वीडियो में गैरी संधू ने क्या कहा सिलसिलेवार जानिए… गैरी संधू से जुड़े विवाद, जानिए… गैरी संधू के टॉप 10 गाने इल्लीगल वेपन – जैस्मिन सैंडलस के साथ गाया गया यह गाना उनका सबसे बड़ा हिट माना जाता है। ये बेबी – यह एक जबरदस्त पार्टी ट्रैक है। बंदा बन जा – यह गाना अपने लिरिक्स और बीट्स के लिए काफी मुकाबला पॉपुलर हुआ था। दो गल्लां – यह एक बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है। हौली हौली – यह गाना बॉलीवुड फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में भी रीक्रिएट किया गया था और खूब चला था। सिप सिप – गैरी और जैस्मिन की हिट जोड़ी का एक और शानदार पार्टी सॉन्ग। रब्ब जाने – यह उनका काफी इमोशनल और मेलोडियस गाना है। वन टच – रोच किला के साथ यह एक बेहतरीन अर्बन पंजाबी ट्रैक है। मिन्ना मिन्ना – फैंस के बीच यह भी एक बहुत पसंदीदा रोमांटिक गाना है। फीलिंगा – इस गाने ने भी यूट्यूब और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर खूब व्यूज बटोरे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *