निजी स्कूलों को कपूरथला डीसी का निर्देश: कैंपस के अंदर ही बसों में छात्रों का चढ़ाएं और उतारें, पालन न होने पर होगी कार्रवाई – Kapurthala News
कपूरथला में जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (DC) आकाश बांसल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी निजी स्कूलों को पाबंद किया गया है कि वे विद्यार्थियों को स्कूल परिसर (कैंपस) के अंदर से ही बसों में चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सड़कों पर बसें खड़ी करने पर लगी रोक DC आकाश बांसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल प्रबंधन मुख्य सड़कों के किनारे बसें खड़ी नहीं करेगा। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों को परिसर के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर बसों में चढ़ाते और उतारते हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है, बल्कि व्यस्त समय में आम लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई उपायुक्त ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चढ़ने-उतारने से लेकर बसों की पार्किंग तक की पूरी प्रक्रिया स्कूल कैंपस के भीतर ही संपन्न होनी चाहिए।विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इन दिशा-निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई स्कूल इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
Source link

