बठिंडा में समाज सेविका को धमकाया: कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाने की धमकी दी, पति ने खाया जहर; तनाव में परिवार – Bathinda News
बठिंडा में एक महिला को उसका निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लगातार धमकियों और दबाव के कारण महिला के पति पर गहरा असर पड़ा और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुचो खुर्द निवासी सिमरप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरु तेग बहादुर नगर में एक समाज सेवा संस्था चलाती हैं। पूर्व में संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और उनके पिता सतपाल सिंह इस संस्था से जुड़े थे। नए कैमरों के पासवर्ड हासिल किए सिमरप्रीत कौर के अनुसार, संस्था छोड़ने के समय गुरमीत सिंह और सतपाल सिंह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद संस्था ने नए कैमरे लगवाए। आरोप है कि गुरमीत सिंह ने अवतार सिंह की मदद से इन नए कैमरों के पासवर्ड हासिल कर लिए। कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाने की दी धमकी शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि वे कैमरों के जरिए उसके कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाएंगे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। महिला का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न के कारण उसका परिवार गहरे तनाव में आ गया था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसके पति हरजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह, अवतार सिंह और किरण कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
Source link

