पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: जालंधर में युवक का अपहरण; कनाडा में पंजाबी युवक रिकॉर्ड में गैंगस्टर निकला – Mohali News
जालंधर के गोपाल नगर इलाके में युवक के अपहरण के बाद जांच करती हुई पुलिस।
जालंधर के गोपाल नगर इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ युवक उनके छोटे बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोप
.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर पीड़ित परिवार से पूरी घटना की जानकारी ले रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
पीड़ित युवक की मां ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा, जिसने हाल ही में बारहवीं (प्लस टू) की पढ़ाई पूरी की थी और एक बाग में काम करता था, उसे कुछ युवक जबरन अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तब मिली, जब उनका बड़ा बेटा घर पहुंचा और रोते हुए पूरी वारदात के बारे में बताया। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में युवक को हथियारों से काटा, बचाने आए मां-बाप और भाई को भी पीटा
लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते एक करियाना दुकानदार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घर के बाहर घेरकर हथियारों से लहूलुहान कर दिया। डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, परिवार की इलाके में करियाना की दुकान है और आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक इंदरजीत सिंह अभी अविवाहित था और अपने परिवार का प्रमुख सहारा था। शनिवार रात इसी पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
कनाडा में पंजाबी युवक का रिकॉर्ड खंगाला तो निकला गैंगस्टर

कनाडा के एडमॉन्टन शहर में पुलिस ने तेज रफ्तार और संदिग्ध तरीके से जा रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक अवैध हथियार और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक सफलदीप सिंह और उसके दो साथियों, संदीप सिंह तथा दिव्यांशु, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जमानत मिलने के बाद सफलदीप सिंह ने अपना ठिकाना बदल लिया और दूसरे शहर में चला गया। इसके बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें पता चला कि वह पंजाबी मूल का गैंगस्टर है और पहले से ही कनाडा में वांछित है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

