जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में 3 की मौत: रांग साइड से इनोवा ने मारी टक्कर, मरने वाले एक ही परिवार के, सभी लुधियाना के – Jalandhar News

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में 3 की मौत:  रांग साइड से इनोवा ने मारी टक्कर, मरने वाले एक ही परिवार के, सभी लुधियाना के – Jalandhar News




जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर विधिपुर फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और मां यावंती के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आई और उनकी स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि टक्कर के बाद इनोवा चालक घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुई स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला खुद गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीनों बच्चियां सवार थीं। हादसे के समय प्रियंका की मौत हो गई थी। बाद में रात 8 बजे सुरिंदर और रात 9 बजे उनकी मां यावंती का भी निधन हो गया। तीन बच्चियां गंभीर घायल
टक्कर में कार में सवार तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 13 साल की अंशिका शामिल है, जिसकी दोनों टांगें गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो चुकी हैं। 8 साल की अर्पिता और 1 साल की मानवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन बच्चियों ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *