3 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर बरसाए पत्थर – Ludhiana News

3 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर बरसाए पत्थर – Ludhiana News



धांधरा रोड स्थित सिटी एन्क्लेव में एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत देने गया, तो आरोपी ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत पीड़ित लड़की के पिता ने दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, बीती 29, 30 और 31 मई 2026 को जब परिवार घर पर नहीं था, तब पड़ोस में रहने वाले सोनू कुमार ने उनके घर में घुसकर उनकी 17 वर्षीय छोटी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़ित परिवार को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो वे आरोपी सोनू के घर शिकायत करने पहुंचे। इस बात से बौखलाए आरोपी सोनू कुमार ने पीड़ित परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस पथराव में शिकायतकर्ता की दूसरी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। नाबालिग से दुष्कर्म और पीड़ित परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की कानूनी तफ्तीश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *