भास्कर अपडेट्स: देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे

भास्कर अपडेट्स:  देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

2025-26 में देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज फेज वाइज बंद कर दिए गए। इनमें मौजूदा छात्रों को डिग्री पूरी करने दी जाएगी। लेकिन अब फर्स्ट ईयर में नए एडमिशन नहीं होंगे। यूपी और महाराष्ट्र में 12-12, मप्र में 8 कॉलेज बंद हुए हैं।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट में याचिका- निजी कोचिंग सिस्टम खत्म हो

निजी कोचिंग संस्थानों को कानूनी दायरे में लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को स्कूल शिक्षा से जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि देश में कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूल मॉडल ने समानांतर शिक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफलता अब निजी कोचिंग पर निर्भर हो गई है। इससे स्कूल शिक्षा पर निर्भर छात्र पीछे रह जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *