पार्टी में जुटे जैन समाज के 500 परिवार – Ludhiana News

पार्टी में जुटे जैन समाज के 500 परिवार – Ludhiana News




लुधियाना| महानगर में जैन समाज के सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरु सेवक परिवार और जीएसपी वुमन विंग की ओर से हार्डीज वर्ल्ड में एक भव्य मैंगो पार्टी बैश का आयोजन किया गया। इस पारिवारिक समागम में लुधियाना के जैन समाज के 500 से अधिक परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन विनोद जैन गोयम और संजय जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत श्रद्धापूर्वक नवकार मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी परिवारों ने एक साथ मिलकर आम के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर पहुंचे परिवारों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताकर आपसी मेलजोल को मजबूत किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने वॉटर पार्क में पानी की मस्ती, डांस और विभिन्न राइड्स का भरपूर आनंद लिया। आयोजक विनोद जैन गोयम और संजय जैन ने बताया कि इस तरह के पारिवारिक आयोजन समाज में एकता हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *