चंडीगढ़- घर में 3 सिलेंडर फटे, दीवार ढही: तीन लोग घायल, पास के मकानों में दरारें आई; ब्लास्ट का वीडियो सामने आया – Chandigarh News

चंडीगढ़- घर में 3 सिलेंडर फटे, दीवार ढही:  तीन लोग घायल, पास के मकानों में दरारें आई; ब्लास्ट का वीडियो सामने आया – Chandigarh News




चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में सोमवार को एक घर में 3 गैस सिलेंडर फट गए। धमाकों से घर की एक दीवार ढह गई। वहीं पास के 2 मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। ये घटना शाम करीब 7 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस 3 मंजिला घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। लोगों के अनुसार यहां ब्लैक में गैस भरी जाती थी। गैस भरते वक्त धमाके हुए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। लगातार तीन धमाकों से दहला इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले लगातार दो और विस्फोट हो गए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। मकान ढहा, आसपास के घरों को भी नुकसान
विस्फोट इतना भीषण था कि जिस घर में सिलेंडर रखे थे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों में दरारें आने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ब्लैक में गैस बेची जाती थी
स्थानीय निवासी शाहाबाद राठी ने कहा कि विजय नाम का व्यक्ति ब्लैक में गैस बेचने का काम करता था। इसमें 2-3 घायल हुए। खुद गैस विजय भी घायल हुआ है। हादसे के वक्त वह गैस भर रहा था। बाकी घायलों के नाम पता नहीं है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 2 घरों का नुकसान हुआ है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ वो 3 मंजिला था। ग्राउंड फ्लोर में ब्लास्ट हुआ। लेंटर बच गया, जबकि बाहर वाली दीवार गिर गई। विजय की इसी मकान में किराने की दुकान थी। पीछे इसने गोदाम बना रखा था। इसके पास कुछ लोग गैस भरवाने आए होंगे। गैस भरते वक्त ब्लास्ट हो गया। अवैध गैस कारोबार के एंगल से जांच
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि घर में इतने सिलेंडर कैसे जमा किए गए और क्या वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का कारोबार चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *