बरोटीवाला में हादसे में पिता के सामने बेटे की मौत: अपने दो बच्चों को लेकर बाइक से लौट रहा था बिहार ​निवाली, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर – Nalagarh News

बरोटीवाला में हादसे में पिता के सामने बेटे की मौत:  अपने दो बच्चों को लेकर बाइक से लौट रहा था बिहार ​निवाली, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर – Nalagarh News




औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत सिक्का होटल चौक के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक मासूम बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक और दूसरा बच्चा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरोटीवाला पुलिस ने पीड़ित पिता राजेश कुमार के बयानों के आधार पर फरार ट्रक चालक कमलेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हरिपुर बाबा से लौट रहा था परिवार पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार पुत्र राम अयोध्या कुमार (मूल निवासी खेड़ा आशा, जिला गोपालगंज, बिहार; हाल निवासी ऑरो स्पिनिंग मिल कॉलोनी, बद्दी) ने बताया कि वह रविवार को अपने दो बेटों, विनायक उर्फ नमन और नैतिक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिपुर बाबा से वापस लौट रहे थे। पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वे मोटरसाइकिल से सिक्का होटल चौक के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक ट्रक (नंबर NL-01Q-5151) के चालक ने अपने वाहन को बेहद तेज रफ्तार और गफलत में चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश कुमार और उनके दोनों बच्चे मोटरसाइकिल सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम इस हादसे में राजेश कुमार के बेटे विनायक उर्फ नमन के सिर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया। आरोपी ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का निवासी, मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की पहचान कमलेश कुमार पुत्र बिल्लू लाल, निवासी गांव व डाकघर खंडसर, तहसील पोवायन, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *