शादी के 2 महीने बाद युवक ने सुसाइड किया: तरनतारन नें सल्फास निगलने से पहले वीडियो बनाया, बोला- ज्वेलर्स ने प्रेशर डाला – tarn-taran News

शादी के 2 महीने बाद युवक ने सुसाइड किया:  तरनतारन नें सल्फास निगलने से पहले वीडियो बनाया, बोला- ज्वेलर्स ने प्रेशर डाला – tarn-taran News




तरनतारन में युवक ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जिस ज्वेलरी दुकान में वह काम करता था, उसके मालिकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि युवक नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करना चाहता था, लेकिन दुकान मालिक उसे रोक रहे थे। आरोप है कि उस पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया गया। यहीं नहीं उससे 15 लाख रुपए मांगे गए। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें अपनी परेशानी और यह कदम उठाने की वजह बताई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक अजयपाल (24) पट्टी के वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था। 12 साल से ज्वेलरी दुकान में कर रहा था काम
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजयपाल पिछले 12 सालों से सतनाम ज्वेलर्स एंड संस में काम कर रहा था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और अब वह नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था। परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब अजयपाल ने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो दुकान मालिकों ने उसे रोकना शुरू कर दिया। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिवार ने इस मामले को लेकर दुकान मालिकों से बातचीत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में क्या कहा परिजनों ने पुलिस पर भी लगाए आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कई घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। उन्होंने SSP से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पट्टी के वार्ड नंबर 13 में 24 वर्षीय युवक अजयपाल सिंह ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार ने दुकान मालिकों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अजयपाल सिंह के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजयपाल पिछले 12 साल से सतनाम ज्वैलर्स एंड संस में कार्यरत था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था। परिवार का आरोप है कि दुकान मालिकों ने अजयपाल को नौकरी छोड़ने से रोका। उन्होंने उस पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिवार ने इस संबंध में मालिकों से बात भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। परिजनों के अनुसार, इसी प्रताड़ना के चलते अजयपाल सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने अपनी परेशानी और आत्महत्या का कारण बताया। इसके बाद उसने सल्फास निगल लिया। परिवार के सदस्य उसे तुरंत संधू अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कई घंटों तक कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *