जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे भाजपा पंजाब प्रधान: डेरे में माथा टेक आशीर्वाद लिया, BJP नेता सांपला, शीतल अंगुराल साथ रहे; PM मोदी भी आ चुके – Jalandhar News

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे भाजपा पंजाब प्रधान:  डेरे में माथा टेक आशीर्वाद लिया, BJP नेता सांपला, शीतल अंगुराल साथ रहे; PM मोदी भी आ चुके – Jalandhar News




जालंधर के डेरा सच्चखंड बल्लां में भाजपा के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों पहुंचे। सोमवार शाम 4 बजे के करीब पहुंचे पंजाब भाजपा प्रधान ने डेरे की मैनेजमेंट से मुलाकात की और माथा टेक संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया।
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा लगातार धर्म स्थलों के दौरे कर रही है। 5 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरे में नतमस्तक हो चुके हैं। अभी फिर से 13 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का जालंधर दौरा प्रस्तावित है। एक हफ्ता पहले ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने डेरा बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री से सम्मानित किया था।
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के डेरे में पहुंचने के कई राजनीतिक संदेश भी हैं। इसका बड़ा कारण दोआबा की 23 सीटें हैं। इन सीटों पर रविदासिया समाज के साथ-साथ दलित भाइचारे का 32 फीसदी के करीब वोटबैंक है। पहले माथा टेका, संत निरंजन दास से करेंगे मुलाकात
जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने पहले डेरा में नतमस्तक होकर माथा टेका। इसके बाद उनका डेरा प्रमुख संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *