दसूहा में किसान का मर्डर: सोते समय धारदार हथियार से किए वार; एक दिन पहले पड़ोस में हुआ था झगड़ा – Hoshiarpur News

दसूहा में किसान का मर्डर:  सोते समय धारदार हथियार से किए वार; एक दिन पहले पड़ोस में हुआ था झगड़ा – Hoshiarpur News




होशियापुर जिले के दसूहा हलके के गांव थेपड़ा में 52 वर्षीय किसान गुरमेल सिंह की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह जब भाभी उसे उठाने गईं, तब इस घटना का पता चला। मृतक गुरमेल सिंह के मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरमेल सिंह की भाभी परमजीत कौर उन्हें उठाने पहुंचीं, तो बिस्तर को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और सरपंच को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलजीत सिंह के नेतृत्व में दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भतीजे अमनदीप सिंह के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि गुरमेल सिंह की किसी बात को लेकर एक दिन पहले पड़ोस में लड़ाई हुई थी। परिवार अंदर सोया था, कुछ पता नहीं चल पाया
अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद चाचा गुरमेल सिंह उनके साथ ही रहते थे। रात में वह, उनका भाई गुरमुख और उनकी माता घर के अंदर सोए थे, जबकि चाचा गुरमेल सिंह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनकी माता परमजीत कौर जब गुरमेल सिंह को उठाने गईं, तो बिस्तर खून से लथपथ था और उनके मुंह पर कट के निशान थे। थाना प्रभारी बोले- पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा, पूछताछ चल रही
थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिछली सुबह मृतक गुरमेल सिंह की पशुओं के भूसे को लेकर पड़ोसियों से कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस उन पड़ोसियों को जांच में शामिल कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *