चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर एक्सीडेंट का VIDEO: बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला; बस से टकराकर पलटने से बचा – Mandi (Himachal Pradesh) News

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर एक्सीडेंट का VIDEO:  बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला; बस से टकराकर पलटने से बचा – Mandi (Himachal Pradesh) News




चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले में तेल से लोडेड एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति को कुचलने के दौरान टैंकर सड़क किनारे खड़ी बस से भी टकराया। इससे टैंकर भी पलटने से बच गया। थोड़ी आगे जाकर टैंकर रुका, जिसके ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना था कि यदि टैंकर भी पलट जाता तो उसके ज्वलनशील तेल के फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान मंडी के रहने वाले जीवन लाल के तौर पर हुई है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा यह हादसा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। इसमें देखा जा सकता है कि टैंकर भी अनियंत्रित होने के बाद पलटने से बच गया। व्यक्ति सड़क क्रॉस कर रहा होता है। वह लगभग पूरी सड़क पार कर चुका होता है। तभी कुल्लू की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने मोड़ पर कट मारा। इससे वह अनियंत्रित हो गया और कंडक्टर साइड का पिछला हिस्सा सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति से टकरा गया। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक पठानिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे लोगों ने पकड़ रखा था। फोरलेन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। बीडीसी सदस्य सौरव गुलरिया ने बताया कि टैंकर ने बेरहमी से जीवन लाल को उड़ाया है। उन्होंने NHAI के सड़क के डिजाइन को भी फॉल्टी बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां तीखा कर्व बनाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे हर वक्त अवैध पार्क रहती है। हादसे के वक्त भी सड़क किनारे एक बस पार्क थी। उन्होंने मांग की मृतक के परिजनों को टैंकर मालिक से उचित मुआवजा दिलाया जाए। मेहनत-मजदूरी करता था जीवन लाल बताया जा रहा है कि मृतक जीवन लाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी समेत 3 बेटे पीछे छूट गए हैं। जीवन लाल किसी काम से पंचायत घर गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। उनका आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। हादसे के वक्त सड़क किनारे पार्क बसों के PHOTOS… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हिमाचल में प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकतों का VIDEO, झील किनारे बैठ रोमांस करते दिखे हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कपल का अश्लील हरकतें करते वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो मंडी के सुंदरनगर का बताया जा रहा है। इसमें युवक और युवती झील किनारे बैठकर सबके सामने रोमांस करते देखे जा रहे हैं। किसी ने दूर से इनका वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *