बठिंडा में नहर में डूबने से किशोर की मौत: एक घंटे बाद मिला शव; दोस्तों के साथ नहाने गया था – Bathinda News

बठिंडा में नहर में डूबने से किशोर की मौत:  एक घंटे बाद मिला शव; दोस्तों के साथ नहाने गया था – Bathinda News




बठिंडा शहर की सरहिंद नहर में रविवार दोपहर एक 14 वर्षीय किशोर डूब गया। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीम ने उसे नहर से बाहर निकाला, लेकिन सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे जुझार (कुड़ियां) बस्ती के पास सरहिंद नहर में हुई। मृतक की पहचान बठिंडा के जनता नगर, गली नंबर-8 निवासी 14 वर्षीय कुनाल के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने लगभग एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के बाद किशोर को नहर से बाहर निकाला गया और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक कुनाल के पिता का निधन करीब तीन महीने पहले ही हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *