मोगा का युवक 22 जून से लापता: पिता ने दोस्त पर लगाया गायब करने का आरोप; पुलिस ने केस दर्ज किया – Moga News

मोगा का युवक 22 जून से लापता:  पिता ने दोस्त पर लगाया गायब करने का आरोप; पुलिस ने केस दर्ज किया – Moga News




मोगा के थाना सिटी साउथ पुलिस ने एक युवक को कथित रूप से गायब करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 127(6) (पूर्व धारा 346 आईपीसी) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी हजारा सिंह वाली गली, पहाड़ा सिंह चौक, वार्ड नंबर 25, मोगा ने बताया कि उनके बेटे विरेंद्र सिंह उर्फ विजय सिंह की दोस्ती नन्ने पुत्र चीकू निवासी वार्ड नंबर 17, साधों वाली बस्ती, मोगा से थी। विरेंद्र सिंह अक्सर कई दिनों तक नन्ने के घर पर रहता था। युवक का कोई सुराग नहीं परमजीत सिंह के अनुसार, 22 जून 2026 को उनका बेटा नन्ने के घर गया था। उस दौरान परमजीत सिंह की नन्ने से फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को सुबह जल्दी घर भेजने के लिए कहा था। हालांकि, विरेंद्र सिंह घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने अपने स्तर पर विरेंद्र सिंह की काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि नन्ने ने उनके बेटे को कहीं गायब कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *