मोहाली में थप्पड़ मारने पर युवकों ने एएसआई को पीटा: जीरकपुर की वीआईपी रोड हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच – Mohali News

मोहाली में थप्पड़ मारने पर युवकों ने एएसआई को पीटा:  जीरकपुर की वीआईपी रोड हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच – Mohali News




मोहाली के जीरकपुर की व्यस्त वीआईपी रोड पर देर रात पुलिस, कुछ युवकों के बीच सरेराह हुई तीखी बहस, हाथापाई और थप्पड़बाजी में बदल गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी और युवक एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के संयम और आम जनता द्वारा कानून के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल, यह वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। बीट बॉक्स के पास हुआ विवाद, एएसआई ने मारा थप्पड़ जानकारी के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा वीआईपी रोड पर स्थित पुलिस बीट बॉक्स के बिल्कुल नजदीक हुआ। ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) शरद धीमान और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष शारीरिक झड़प पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस हंगामे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बहस के दौरान एएसआई शरद धीमान ने एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में युवकों ने भी एएसआई को पीटा एएसआई द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि थप्पड़ से गुस्साए युवक और उसके साथियों ने कानून को हाथ में लेते हुए पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। युवकों ने एएसआई धीमान के साथ जमकर हाथापाई की और उन्हें भी पलटकर थप्पड़ मार दिया। वीआईपी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी और युवकों के बीच इस तरह की मारपीट देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। विवाद किस बात पर शुरू हुआ और इसमें किस पक्ष की कितनी गलती थी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *