बठिंडा में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत: टुकडों में बंटा शव, लोवर और शर्ट पहने हुए, नहीं मिला कोई दस्तावेज – Bathinda News
बठिंडा में पटियाला रेलवे लाइन पर आईटीआई पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। घटना के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली, जिसके बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार और थाना जीआरपी के एएसआई गुरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। मृतक की नहीं हुई शिनाख्त मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक ने लोवर और शर्ट पहनी हुई थी और पांव में चप्पल थी। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में मुश्किल हो रही है। सहारा टीम ने अज्ञात शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। सहारा अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए सहारा द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ‘आसपास के इलाकों में इश्तहार जारी कराए’ थाना जीआरपी अधिकारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में इश्तहार जारी कराए जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पहचान होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link

