पति ने 40 साल की इन्फ्लुएंसर की हत्या की: चाकू से गोदा, फिर खुद पर वार किए; मेरठ में बेडरूम से खींचकर की वारदात – Meerut News

पति ने 40 साल की इन्फ्लुएंसर की हत्या की:  चाकू से गोदा, फिर खुद पर वार किए; मेरठ में बेडरूम से खींचकर की वारदात – Meerut News




मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान (40) की शुक्रवार सुबह 6 बजे पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी कई वार किए। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर आए। पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर निशा खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ दूरी पर घायल प्रदीप भी तड़प रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने महिला इन्फ्लुएंसर को मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सबूत जुटाए। बच्चों से पूछताछ की। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है। 3 तस्वीरें देखिए… निशा को REEL बनाने का शौक था, प्रदीप AC टेक्नीशियन था पुलिस के मुताबिक, मेरठ के हर्रा कस्बे में निशा चौहान पति प्रदीप, दो बेटे देव (17), शुभ (16) और बेटी एंजेल (12) के साथ रहती थीं। निशा को REEL बनाने का शौक था। इंस्टाग्राम पर निशा खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन और एक्ट बताती थी। प्रदीप AC टेक्नीशियन है। पड़ोसी बोले- घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। निशा और प्रदीप के बीच बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच बच्चे भागते हुए बाहर निकले। हमें पूरी बात बताई। हम भागकर अंदर पहुंचे। फिर पुलिस बुलाई। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया, चाकुओं से गोदा अब तक जांच में पुलिस को पता चला है कि निशा और प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रदीप, निशा को बेडरूम से खींचकर बाहर हॉल में लाया। चाकू से हमला कर दिया। उसके गले पर भी वार किए। निशा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इसके बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से हमला किया। इंस्टाग्राम पर 24.4K फालोवर निशा चौहान की इंस्टाग्राम आईडी rajputnisha_5m नाम से है। नाम निशा राजपूत लिखा है। 24.4 हजार फॉलोवर हैं। अब तक 960 पोस्ट किए हैं। 10 लोगों को फॉलो करती थी। बायो में ‘आप सबका प्यार’, ‘टारगेट 50 हजार’, ‘जय श्रीराम’ और ‘जय भवानी’ लिखा है। यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *