जालंधर में नशे पुलिसकर्मी ने मारी गाड़ी को मारी टक्कर: भाजपा नेत्री ने पीछा कर पकड़वाया, कमिश्नर ने किया सस्पेंड – Jalandhar News

जालंधर में नशे पुलिसकर्मी ने मारी गाड़ी को मारी टक्कर:  भाजपा नेत्री ने पीछा कर पकड़वाया, कमिश्नर ने किया सस्पेंड – Jalandhar News




जालंधर के वर्कशाप चौक के पास देर रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब शराब के नशे में आकंठ डूबे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी से सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान उसने भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद भाजपा नेत्री ने बहादुरी दिखाते हुए पुलिसकर्मी की गाड़ी का पीछा किया और उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास दबोच लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। यह पूरा मामला जालंधर के व्यस्त क्षेत्र वर्कशाप चौक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी, जिसकी पहचान जतिंदर के रूप में हुई है, ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। नशे की हालत में वह अपनी कार को बेहद लापरवाही से चला रहा था और सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों में टक्कर मारने की कोशिश कर रहा था, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
भाजपा नेत्री के गांड़ी को मारा टक्कर इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी उक्त नशेड़ी पुलिसकर्मी ने टक्कर मारने का प्रयास किया। जब आरती राजपूत ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को रोकने के बजाय मौके से तेजी से भगा ले गया। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर भाजपा नेत्री ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपनी गाड़ी से उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
भाजपा नेत्री ने मकसूदा के पास रोका आरती राजपूत ने पुलिसकर्मी की गाड़ी का पीछा करते हुए आखिरकार उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास घेर कर रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिसकर्मी नीचे उतरा, तो वह सड़क पर ही हंगामा करने लगा। वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस पूरी घटना के दौरान भाजपा नेत्री आरती राजपूत ने अपने मोबाइल से पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बना लिया।
आरती ने मामले की जानकारी ADCP को दी घटना की गंभीरता को देखते हुए आरती राजपूत ने तुरंत इस मामले की सूचना एडीसीपी (ADCP) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अत्यधिक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी जतिंदर को अपने साथ लेकर गए। इस दौरान आरती राजपूत ने अधिकारियों से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी का तुरंत मेडिकल करवाया जाए और उसका चालान काटा जाए। इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नशे की हालत में गाड़ी चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोका था और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की थी। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने आगे बताया कि पुलिस विभाग में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा तुरंत कड़ा संज्ञान लिया गया है। सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *