लुधियाना में भाभी नाबालिग देवर को लेकर फरार: ससुर का बोला-बहू ने बेटे को कहीं छुपाकर रखा है; 14 दिन से दोनों गायब,FIR – Ludhiana News

लुधियाना में भाभी नाबालिग देवर को लेकर फरार:  ससुर का बोला-बहू ने बेटे को कहीं छुपाकर रखा है; 14 दिन से दोनों गायब,FIR – Ludhiana News




लुधियाना में भाभी अपने नाबालिग देवर को लेकर फरार हो गई। भाभी ने घर से निकलने के बाद मोबाइल का स्विच ऑफ कर दिया ताकि उसकी लोकेशन का पता न चले। भाभी नाबालिग देवर को लेकर कहां गई, 14 दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को पता नहीं चला। परिवार को शक है बहू ने उनके नाबालिग बेटे को अवैध तरीके से छुपाकर रखा है ताकि वो परिवार से संपर्क न कर सके। परिवार ने अब बहू के खिलाफ थाना मेहरबान में शिकायत दी है। पुलिस ने ससुर सुरेश सिंह की शिकायत पर बहू मुस्कान के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। सुरेश सिंह ने पुलिस को बताा कि उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे सन्नी सिंह की शादी मुस्कान के साथ हुई थी, जबकि उनके बाकी दोनों छोटे बेटे अभी कुंवारे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा अभी महज 14 साल का नाबालिग है। सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 19 जून को वह रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी गीता का फोन आया और वो रो रही थी। गीता ने बताया कि उनका छोटा बेटा और बड़ी बहू मुस्कान बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारों में ढूंढा, फोन भी बंद बेटे और बहू के अचानक गायब होने की खबर सुनते ही सुरेश सिंह परेशान हो गया। वह तुरंत अपना काम बीच में ही छोड़कर घर पहुंचा। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को साथ लिया और दोनों की तलाश शुरू की। परिजनों ने उनके दोस्तों, जान-पहचान वालों और हर संभावित ठिकाने पर पर पता किया, लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। काफी तलाश करने के बाद जब दोनों नहीं मिले, तो परिवार का शक हुआ कि बहू मुस्कान ही उनके नाबालिग बेटे को अपने साथ लेकर फरार हुई है। पिता का आरोप- बेटे को बंधक बनाकर रखा है पीड़ित पिता सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बहू मुस्कान ने नाबालिग बेटे को उसकी पहचान और मौजूदगी छिपाकर, किसी गलत इरादे से कहीं अवैध हिरासत में रखा हुआ है। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। परेशान पिता ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए और बहू मुस्कान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस मेहरबान थाने के जांच अधिकारी अवतार सिंह का कहना है कि पिता के बयानों के आधार पर आरोपी महिला मुस्कान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़का नाबालिग है, इसलिए पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *