नाटक’ कुदेसन’ से पेश किया महिलाओं का दर्द – Amritsar News

नाटक’ कुदेसन’ से पेश किया महिलाओं का दर्द – Amritsar News




अमृतसर| मंच-रंगमंच और विरसा विहार सोसायटी द्वारा आयोजित एक महीने की नेशनल थिएटर वर्कशॉप के तहत पांच दिवसीय नाट्य उत्सव के दूसरे दिन नाटक ‘कुदेसन’ का सफल मंचन किया गया। जतिंदर बरार द्वारा लिखित और शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल द्वारा निर्देशित इस नाटक का मंचन सीनियर करतार सिंह दुग्गल ऑडिटोरियम में हुआ। नाटक का मुख्य विषय गरीब राज्यों से महिलाओं की तस्करी और पुरुष-प्रधान समाज में उनकी दयनीय स्थिति को उजागर करना था। कलाकारों ने इसे बेहद भावुक अंदाज में पेश किया। मंच पर गुरलीन कौर, जसवंत सिंह और साजन कोहिनूर सहित अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *