फतेहगढ़ साहिब में रजवाहा ओवरफ्लो, फसल बर्बाद: लाखों के नुकसान का दावा, किसानों ने की मुआवजे की मांग – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में रजवाहा ओवरफ्लो, फसल बर्बाद:  लाखों के नुकसान का दावा, किसानों ने की मुआवजे की मांग – Khanna News




फतेहगढ़ साहिब के निकटवर्ती गांव डडहेड़ी में रजवाहा (सूआ) ओवरफ्लो होने से किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने धान और मूंग की फसल बर्बाद होने का दावा किया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।पीड़ित किसान सुखदेव सिंह और जमीन मालिक बलजिंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रजवाहे में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया। इससे पानी सीधे उनके खेतों में घुस गया और धान तथा मूंग की खड़ी फसलें जलमग्न होकर खराब हो गईं। किसानों के अनुसार, धान की फसल में करीब 10 हजार रुपये प्रति एकड़ और मूंग की फसल में 75 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का नुकसान हुआ है।किसानों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि, बाद में सिंचाई विभाग के पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित किसानों का कहना है कि नहर में पहले डाली गई पाइपें सही तरीके से नहीं लगाई गई थीं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हुई और ओवरफ्लो का सारा पानी खेतों में फैल गया। उनका मानना है कि यदि समय रहते निकासी की उचित व्यवस्था की गई होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। किसानों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि फसलों के नुकसान की जल्द गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, नहर की निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने यह भी बताया कि गांव डडहेड़ी आसपास के इलाके से करीब तीन फुट नीचा है। यदि नहर का पानी गांव में घुस गया तो घरों और अन्य संपत्ति को भी भारी नुकसान हो सकता है। इस मामले में सिंचाई विभाग के पटवारी विशाल कंबोज ने बताया कि किसानों की लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटवारी ने किसानों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी प्रयास करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *