गुरदासपुर में देर रात तीन दुकानों में आग: लाखों का नुकसान, दुकानदार ने जताई साजिश की आशंका; पुलिस जांच में जुटी – Batala News

गुरदासपुर में देर रात तीन दुकानों में आग:  लाखों का नुकसान, दुकानदार ने जताई साजिश की आशंका; पुलिस जांच में जुटी – Batala News




गुरदासपुर थाना भैणी मियां खां के अंतर्गत आते गांव चकशरीफ के मुख्य बाजार में देर रात उस समय भारी तबाही मच गई, जब तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने इस घटना के पीछे गहरी साजिश और निजी रंजिश की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। दुकान मालिक गुरदयाल सिंह और परमजीत कौर ने बताया कि वे अपने पैतृक घर के निचले हिस्से में ही बर्तनों, गिफ्ट हाउस और हार्डवेयर की तीन अलग-अलग दुकानें चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनके ऊपर बने रिहायशी घर में काला धुआं भरने लगा। धुआं देखकर उनके बेटे जगजीत सिंह ने तुरंत परिवार को जगाया। जब सबने नीचे आकर देखा, तो तीनों दुकानें आग की लपटों से घिरी हुई थीं। ग्रामीणों ने पाया काबू, 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान आग की भयावहता को देखते हुए आस-पास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया। गांव वालों ने भारी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि काउंटर, फर्नीचर और स्टॉक में रखा सारा सामान जल गया, जिससे उन्हें लगभग 10 से 15 लाख रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। CCTV में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति दुकान के मालिक गुरदयाल सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दुर्भाग्यवश उनकी दुकान पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। लेकिन जब उन्होंने पड़ोस की एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो आग लगने से ठीक कुछ समय पहले एक संदिग्ध व्यक्ति उनकी दुकानों की सीढ़ियां चढ़ता हुआ दिखाई दिया। इस आधार पर परिवार ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिश के तहत जानबूझकर दुकानों को आग के हवाले किया है। पुलिस कर रही है हर कोण से जांच जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित परिवार के बयानों और पड़ोस की दुकान से मिली सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, और जल्द ही सच सामने आ जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *