लुधियाना में लुटेरों और बदमाशों को समझाना पड़ा भारी: गुस्से में आकर रास्ते में घेरा, बुरी तरह पीटा और दी जान से मारने की धमकी – Ludhiana News
लुधियाना के थाना कूम कलां इलाके में आते गांव ढोलणवाल में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव वालों की परेशानी को देखते हुए जब एक भले शख्स ने आदतन लुटेरों को नसीहत दे कर सुधारने की कोशिश की, तो यह बात बदमाशों को इतनी रास गुजरी कि उन्होंने मौका पाकर उस शख्स को रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कूम कलां पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में सरबजीत सिंह वासी गांव कालेवाल ने बताया कि इलाके के तीन लोग गुलाब सिंह उर्फ़ गुलाबा, जंगा और बिल्ला, लूट-खसूट और गुंडागर्दी करने के आदी हैं। इनकी इन्हीं गैर-कानूनी हरकतों की वजह से आस-पास के गांव के लोग बेहद परेशान रहते थे।एक दिन सरबजीत ने इन आरोपियों को समझाने की कोशिश की। उसने कहा कि,तुम्हारी इन हरकतों की वजह से गांव के लोग बहुत परेशान हैं, इसलिए अपनी आदतें सुधार लो। यह नसीहत सुनकर आरोपी एकदम से भड़क गए और उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ रंजिश (दुश्मनी) रखनी शुरू कर दी और उसे बुरे नतीजे भुगतने की धमकियां देने लगे। घेर कर की बुरी तरह मारपीट इसी दुश्मनी के चलते 23 जून को जब सरबजीत गांव ढोलणवाल में ‘फौजी बाबे दी जगह’ के पास से गुजर रहा था, तभी तीनों आरोपियों ने एकजुट होकर उसको रास्ते में घेर लिया। उन्होंने सरबजीत के साथ बुरी तरह से मारपीट की और वहां से फरार होते वक़्त उसे जान से मार देने की धमकियां भी दे डालीं। BNS के तहत FIR दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए कूम कलां थाने की पुलिस ने आज तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत 126(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली है। इस पूरे मामले की जांच ASI गुरमीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link

