मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल: 27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News

मानसा में नगर कौंसिल चुनाव कल:  27 वार्डों में 131 उम्मीदवार मैदान में; 61 बूथों पर CCTV और सुरक्षा के विशेष इंतजाम – Mansa News




मानसा नगर कौंसिल चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के लिए पोलिंग टीमों को आवश्यक सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। मानसा के 27 वार्डों में कुल 131 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पोलिंग पार्टियों को मानसा के सरकारी नेहरू मेमोरियल कॉलेज से बेल्ट पेपर और अन्य चुनाव सामग्री देकर संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया। SDM बोलीं- 61 पोलिंग बूथ बनाए गए इन 131 उम्मीदवारों का भाग्य 26 मई को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। चुनाव अधिकारी मानसा एवं एसडीएम बलजीत कौर ने बताया कि इस बार मानसा के 27 वार्डों के लिए 21 स्थानों पर कुल 61 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी 61 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए पीने के पानी और दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर का विशेष प्रबंध किया गया है। एसडीएम बलजीत कौर ने सभी मतदाताओं से बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *