तख्त श्री हजूर-साहिब विधेयक-टालने पर चुघ ने CM का जताया-आभार: कहा- सिख संगत की भावनाओं का हुआ सम्मान – Amritsar News

तख्त श्री हजूर-साहिब विधेयक-टालने पर चुघ ने CM का जताया-आभार:  कहा- सिख संगत की भावनाओं का हुआ सम्मान – Amritsar News




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के प्रशासनिक बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को स्थगित किए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श का रास्ता खोलना एक सराहनीय कदम है। संवाद और सहमति से उचित निर्णय की उम्मीद तरुण चुघ ने अपने संदेश में कहा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब दुनिया भर के करोड़ों सिखों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी फैसले में सिख संगत की भावनाओं, सिख परंपराओं और आपसी सहमति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा संवाद और सहमति के रास्ते को अपनाना लोकतांत्रिक मूल्यों और सिख समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। राज्यसभा सदस्य ने विश्वास जताया कि सभी संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ऐसा निर्णय सामने आएगा, जो सिख संगत और नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप होगा और तख्त साहिब की गरिमा को और मजबूत करेगा। तरुण चुघ ने अपने संदेश के अंत में “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” लिखते हुए उम्मीद जताई कि आपसी संवाद और सहमति के जरिए इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकलेगा, जिससे देश और दुनिया में बसे सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान सुनिश्चित हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *