फरीदकोट में पिस्टल-कारतूस समेत 2 बदमाश अरेस्ट: बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था मे खड़े थे; आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले – Faridkot News

फरीदकोट में पिस्टल-कारतूस समेत 2 बदमाश अरेस्ट:  बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था मे खड़े थे; आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले – Faridkot News




फरीदकोट में थाना सादिक पुलिस ने एक पिस्टल और 4 कारतूसों के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर जिले के गांव भूरे कलां निवासी जर्मनप्रीत सिंह तथा गांव खाई फेमे की निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सादिक में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सादिक के हवलदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान सादिक के मुख्य चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं और इस समय फिरोजपुर रोड स्थित गांव डोड की अनाज मंडी में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना सादिक में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। रिमांड लेकर बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक का पता लगाया जाएगा: डीएसपी इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि बरामद हथियार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किसी वारदात में तो नहीं किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *