जालंधर के सेलिब्रिटी हार्ट अटैक पराठे वाले का कार्ट बंद: बोला-पुलिस ने पर्चे की धमकी दी, कार्ट लगाने से रोका; कॉमेडियन कपिल शर्मा खा चुके पराठे – Jalandhar News

जालंधर के सेलिब्रिटी हार्ट अटैक पराठे वाले का कार्ट बंद:  बोला-पुलिस ने पर्चे की धमकी दी, कार्ट लगाने से रोका; कॉमेडियन कपिल शर्मा खा चुके पराठे – Jalandhar News




जालंधर के मॉडल टाउन में RBL बैंक के पास परांठा कार्ट लगाने वाले वीर दविंदर सिंह बडाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वडाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मॉडल टाउन पुलिस पर कार्ट बंद करवाने का आरोप लगाया। वडाला का आरोप है कि पुलिस ने उसे धमकाया कि अगर रात 12 बजे के बाद कार्ट खुला दिखा तो पर्चा कर देंगे।
वीर दविंदर सिंह ने कहा कि उस पर पहले भी 2 पर्चे करवाए जा चुके हैं। अब तीसरे पर्चे की तैयारी की जा रही है। उसका सेलिब्रिटी कार्ट है और यहां पर शहर से प्रमिनेंट लोग पराठा खाने के लिए आते हैं।
वीर दविंदर ने रात 12 के बाद का एक और वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके कार्ट को टारगेट बनाकर बंद करवाया जा रहा है जबकि मॉडल टाउन में रात 12 बजे के बाद खाने पीने वाले सभी कार्ट खुले रहते हैं।
वीर दविंदर सिंह ने CM भगवंत मान से कहा कि या तो उनको मरवा दो या फिर कारोबार करने की परमिशन दो। मैं किरत करना नहीं छोड़ सकता है। कामयाब हो रहे एक युवा को कारोबार क्यों नहीं करने दिया जा रहा है।
बता दें कि वीर दविंदर सिंह पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब कॉमेडियल कपिल शर्मा ने परिवार के साथ इनके कार्ट पर पराठे खाए थे। इसके बाद नूरां सिस्टर्स सहित पंजाब के कई सेलिब्रेटी इनके कार्ट पर आकर पराठे खा चुके हैं। 3 पाइंट में जानें वीर दविंदर ने क्या कहा… पिछलने तीन साल में कई बार कार्ट बंद करवाई गई- हार्ट अटैल पराठा मालिक वीर दविंदर सिंह वड़ाला ने कहा कि पिछले तीन सालों से जब से उसने काम शुरू किया है, उसकी कार्ट को कई बार बंद करवाने की कोशिश की जा चुकी है। मॉडल टाउन पुलिस उसे बार-बार कार्ट लगाने से रोक रहीहै। जबकि शहर में अन्य लोग भी पूरी रात कारोबार कर रहे हैं। मैं महीना भर काम करता हूं, फिर चार महीने मेरा काम बंद करवा देते हैं। महीना-डेढ़ महीना काम करता हूं, फिर चार-पांच महीने मेरा काम बंद करवा देते हैं। मेहनत करने से रोकने का राइट किसने दिया-वीर दविंदर सिंह वडाला ने सवाल उठाया कि पुलिस वालों को किसने राइट (अधिकार) दिया कि एक किरत (मेहनत-मजदूरी) करने वाले पर आवारगी के पर्चे (केस) दर्ज करो, नाजायज अत्याचार करो, मारपीट करो, उसे गालियां निकालो? इन पुलिस अफसरों को किसने राइट दिया? पीछे से किसकी शह है? रात 12 बजे तक 40 फीसदी शहर खुला होता है- वीर दविंदर ने कहा कि रात 12 बजे के बाद 40 फीसदी शहर खुला होता है, तो सिर्फ अत्याचार हार्ट अटैक परांठे वाले के साथ ही क्यों? यह धक्का मेरे साथ ही क्यों हैं? क्या बात है, तुम्हारा धक्का और कहीं चलता नहीं? सिर्फ हार्ट अटैक परांठे वाले पर चलता है? तुम्हारी किसी ने ड्यूटी लगाई है कि हार्ट अटैक परांठे वाले पर अत्याचार करना है, उसे किसी न किसी तरीके से मारना है? जान से मारने की मुझे धमकियां तक देते हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *