CM बोले-पंजाब सरकार खेलों के लीग मुकाबले करवाएगी: संगरूर में स्विमिंग पूल का उद्घाटन; कहा-नई खेल प्रतिभाओं को तराशना मकसद – Sangrur News

CM बोले-पंजाब सरकार खेलों के लीग मुकाबले करवाएगी:  संगरूर में स्विमिंग पूल का उद्घाटन; कहा-नई खेल प्रतिभाओं को तराशना मकसद – Sangrur News


संगरूर में स्विमिंग पूल का उद्घाटन करते सीएम भगवंत मान।

पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक बार फिर देश का सिरमौर बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को संगरूर वासियों को एक बड़ी सौगात दी। सीएम मान ने यहां 9.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का उद

.

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में क्रिकेट और कबड्डी की तर्ज पर सभी खेलों के लीग मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।

ताली बजाकर सीएम ने करवाई बच्चों की रेस शुरू

उद्घाटन समारोह के दौरान एक बेहद खास और उत्साहवर्धक नजारा देखने को मिला। स्विमिंग पूल के शुभारंभ के मौके पर वहां मौजूद नन्हें तैराकों (बच्चों) ने एक तैराकी रेस का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पूल के किनारे खड़े होकर,क्लैप बजाकर इस रेस की शुरुआत करवाई और बच्चों का हौसला बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा देख सीएम गदगद नजर आए और उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पूल के किनारे खड़े होकर,क्लैप बजाते हुए

पिछली सरकारों पर साधा कड़ा निशाना

मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की खेल नीतियों पर जमकर प्रहार किया। मान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में खेल बजट मात्र 200 करोड़ रुपये के आसपास सिमट कर रह जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामूली बजट के कारण पंजाब के होनहार खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं होती थीं और कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं।

मान सरकार का विजन: कोई भी प्रतिभा पीछे नहीं छूटेगी

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में खेलों में क्रांति लाने का बीड़ा उठाया है। हमारी सरकार ने पहली बार खेलों के लिए रिकॉर्ड 1,790 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा है। यह खेल और राज्य के युवाओं के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लक्ष्य ओलंपिक और एशियन गेम्स: सरकार का मुख्य फोकस जमीनी स्तर से (ग्रासरूट) नई खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें तराश कर अंतरराष्ट्रीय मंचों (जैसे ओलंपिक और एशियाई खेलों) के लिए तैयार करना है।

विश्वस्तरीय सुविधाएं: इस रिकॉर्ड बजट और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की बदौलत अब पंजाब के खिलाड़ियों को विदेशों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में मिलेंगी।

पैसे की कमी नहीं बनेगी बाधा: सीएम ने स्पष्ट किया कि अब पंजाब में पैसे या सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी का सपना नहीं टूटेगा। आयोजन के अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनका एकमात्र सपना पंजाब को फिर से खेलों में देश का ‘नंबर-वन’ राज्य बनाना है और यह अत्याधुनिक स्विमिंग पूल उसी दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *