बिजली कटौती पर किसानों ने घुमान-अमृतसर रोड जाम किया: दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें, खराब सड़कों को बनवाने की भी मांग – Batala News

बिजली कटौती पर किसानों ने घुमान-अमृतसर रोड जाम किया:  दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें, खराब सड़कों को बनवाने की भी मांग – Batala News




पंजाब में बुनियादी सुविधाओं की खस्ताहाली को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) समेत विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर घुमान कस्बे के नजदीक अठवाल ब्रिज पर अमृतसर-घुमान हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। किसानों ने इलाके की टूटी सड़कों की मरम्मत न होने और भीषण गर्मी में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों सरकारों पर अनदेखी का आरोप लगाया। डेढ़ साल से लिंक रोड पर बिखरे हैं सिर्फ पत्थर, PWD के खिलाफ नारेबाजी इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) और भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) सहित कई अन्य किसान संगठनों के नेता और अलग-अलग गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बीकेयू राजेवाल के जिला अध्यक्ष पलविंदर सिंह मथौला ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अठवाल ब्रिज से लेकर वेला बज्जू तक जाने वाली लिंक रोड पर पिछले डेढ़ साल से केवल पत्थर (बजरी) बिछाकर छोड़ दिया गया है, लेकिन सड़क को पक्का करने की सुध किसी ने नहीं ली। राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, मांग पूरी होने तक जाम रखने की चेतावनी किसान नेताओं ने कहा कि सड़क की इस बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों का निकलना तो दूर, पैदल चलने वालों और हर रोज स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहाँ हादसे हो रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मजबूरन हाईवे पर उतरना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने धान के सीजन के बावजूद ग्रामीण इलाकों में लग रहे अघोषित बिजली कटों पर भी रोष जताया। पलविंदर सिंह मथौला ने दोटूक चेतावनी दी कि जब तक सरकार सड़क को पक्का करने और बिजली आपूर्ति सुधारने की दोनों मांगों का स्थाई समाधान नहीं करती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। विभिन्न किसान यूनियनों के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा हाईवे पर लगे इस धरने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला महासचिव अमरीक सिंह मीके, बीकेयू राजेवाल के जिला सलाहकार बलविंदर सिंह मीके सहित आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में गणमान्य किसान और ग्रामीण मुस्तैदी के साथ हाईवे पर डटे रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *